“35 वीं क्षेत्रीय प्रतियोगिता में तरुण वर्ग की बहनों का परचम”

 मेरठ।  विद्या भारती के स्कूलों की 35 वीं क्षेत्रीय प्रतियोगिता 1 से 4 सितम्बर 2023 तक सरस्वती विद्या मंदिर, खुर्जा, बुलंदशहर में हुई | इस प्रतियोगिता में पश्चिम उत्तर प्रदेश के विद्या भारती के स्कूलों की अनेक टीमो ने भाग लिया | जिसमे मेरठ के बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर, शास्त्री नगर, मेरठ की छात्राओ की तरुण वर्ग की बहनों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | यह टीम विद्या भारती के स्कूलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेलने ने के लिए बीना (मध्य प्रदेश) जाएगी | यह प्रतियोगिता 27 से 31 अक्टूबर तक रहेगी |

क्षेत्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी खिलाडियों को बधाई दी व आगे की प्रतियोगिताओ में जितने के लिए शुभकामनाये दी  हैं | इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक नीरज कुमार, संजय सैनी, जोनी चौधरी, धीरज कुमार, चांदनी नेगी, पारुल शर्मा आदि उपस्थित रहे |

No comments:

Post a Comment

Popular Posts