किनौनी चीनी मिल पर 300 करोड़ बकाया होने पर गन्ना आयुक्त को  किसानों ने घेरा 

मेरठ।  गन्ना किसान समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर पांडव नगर स्थित गन्ना भवन पहुंचे। किसानों ने गन्ना उप आयुक्त व गन्ना अधिकारी का घेराव किया। उनका कहना है कि किनौनी चीनी मिल के बकाया भुगतान व गन्ना किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर समिति संघर्ष कर रही है। लेकिन अधिकारियों की अनदेखी की वजह से किसान आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं।

गन्ना किसान समिति के अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र सिंह ने बताया कि किनौनी चीनी मिल के प्रबंधन किसानों का भुगतान समय से नहीं करते हैं। इसी वजह से किसानों को आर्थिक समस्या हो जाती हैं। किसानों के बच्चों की फीस भी समय से नहीं जाती हैं। इन्हीं वजह से किसानों को बाहर से कर्ज लेना पड़ता है। पैराई सत्र 2022-23 में किनौनी चीनी मिल पर लगभग 300 करोड़ का भुगतान बकाया है। किनौनी मिल से शीघ्र भुगतान करने की किसानों ने मांग रखी है।

वहीं गन्ना अधिकारी का कहना है कि उन्होंने विभाग की ओर से रिपोर्ट करने की संस्तुति डीएम दीपक मीणा को प्रेषित कर दी है। किसानों का कहना है की मुख्य रूप से मंडल स्तर पर गन्ना सुरक्षा बैठक, गन्ना मूल्य भुगतान न करने वाले केंद्र हटाने व अन्य मांग रखी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपते हुए कहा यदि किसानों की मांग नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।प्रदर्शन में गन्ना किसान समिति की सतीश कुमार, मनोज प्रधान, मोहित, नजाकत अली, सुरेंद्र सिंह, सुनील चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, कुंवर पाल सिंह, मनोज शर्मा, सत्यपाल सिंह व मोनू प्रधान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts