2024  में त्यागी समाज राष्ट्रवादी जनसत्ता दल तले लडेगी चुनाव 

 राष्ट्रवादी जनसत्ता दल की बैठक में  अपने झंडे के नीचे चुनाव लड़ना किया तय

मेरठ। उत्तर प्रदेश में त्यागी बिरादरी इस बार 2024 लोकसभा चुनाव समाज के झंडे के नीचे लड़ेगी। त्यागी समाज ने अपने राजनीतिक दल राष्ट्रवादी जनसत्ता दल का गठन किया है। रविवार को पार्टी की बैठक मेरठ में की गई। बैठक में तय हुआ कि आने वाला लोकसभा चुनाव त्यागी समाज पूरी मजबूती से लड़ेगा।

राष्ट्वादी जनसत्ता दल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा कि पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोर शोर से शुरु कर दी है। लोकसभा चुनाव में राष्ट्वादी जनसत्ता पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी। कहा कि अब त्यागी समाज अपने झंडे के नीचे एकत्रित होगा।त्यागी समाज के साथ अन्य समाज के लोगों को भी पार्टी से जोड़ा जाऐगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में त्यागी भूमिहार समाज निर्णायक स्थिति में होने के बावजूद किसी भी राजनैतिक पार्टी की ओर से समाज को उचित प्रतिनिधित्व नही दिया जा रहा है।

बैठक में तय हुआ कि अब बात त्यागी बिरादरी की हिस्सेदारी और पहचान की है। त्यागी भूमिहार समाज को उसका राजनैतिक हक दिलाने के लिए ही राष्ट्वादी जनसत्ता दल का गठन किया गया है। इस दौरान उन्होंने अशोक त्यागी दिनकर पुर को पार्टी का जिलाध्यक्ष घोषित करते हुए कहा कि बहुत जल्द बूथ स्तर तक पार्टी का विस्तार किया जाऐगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल सिंह त्यागी ने व संचालन मा.देवेंद्र त्यागी ने किया।ग्राम प्रधान जोनू त्यागी, रवि त्यागी, सुनील त्यागी,विष्णु दत्त त्यागी,मोनू प्रधान,भूरू त्यागी,अरविंद त्यागी, मुनीश फौजी,अनिल मुखिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। बैठक में क़िला परीक्षितगढ़ से वितुल त्यागी जी को ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts