आदित्य-एल1 एकत्र करने लगा वैज्ञानिक आंकड़े

 इसरो ने एक्स पर पोस्ट कर दी बड़ी जानकारी
नई दिल्ली (एजेंसी)।
इसरो ने सोशल मीडिया पर आदित्य-एल1 मिशन से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। इसरो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया है कि आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र करना शुरू कर दिया है।
इसरो ने कहा है कि स्टेप्स उपकरण के सेंसर ने पृथ्वी से 50,000 किमी से अधिक दूरी पर सुपर-थर्मल और ऊर्जावान आयनों और इलेक्ट्रॉनों को मापना शुरू कर दिया है। यह डाटा वैज्ञानिकों को पृथ्वी के आसपास के कणों के व्यवहार का विश्लेषण करने में मदद करता है। यह आंकड़ा विभिन्न इकाइयों में से एक द्वारा एकत्र किए गए ऊर्जावान कणों के बारे में वातावरण की भिन्नता के संबंध में जानकारी देता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts