राष्ट्रीय लोक अदालत में 151930 वादों का निस्तारण कर करीब 9.84 करोड़ का सैटिलमेंन्ट किया गया
हापुड़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान एवं जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविन्द्र कुमार प्रथम की अध्यक्षता में एवं प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अमित पाल सिंह के सहयोग से अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, डॉ० रीमा बंसल एवं अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छाया शर्मा की देखरेख में आज शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ छाया शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 13 हजार 757 वादों का निस्तारण किया गया।
लोक अदालत में जिला जज रविन्द्र कुमार प्रथम द्वारा एक वाद का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, हापुड़ अमितपाल सिंह द्वारा 79 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें से 20 जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने हेतु न्यायालय कक्ष से विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़ अनीता राज द्वारा 38 वादों का निस्तारण किया गया। अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, हापुड़ आनन्द बिहारी श्रीवास्तव द्वारा एक वाद का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज (पोक्सो-III) हापुड़ कमलेश कुमार द्वारा 289 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-II, हापुड़ मृदुल दुबे द्वारा चार वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज (एससी-एसटी एक्ट) हापुड, उमाकान्त जिन्दल द्वारा पांच वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज (एफटीसी-I) डॉ० रीमा बंसल द्वारा चार वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज (एफटीसी-II), राखी चैहान द्वारा तीन वादों का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रचना द्वारा 2295 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (सीडि) प्रथम सत्येन्द्र सिंह वर्मा द्वारा 11 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें मु० 3,33,333/- की बावत उतराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। सिविल जज (सीडि) द्वितीय विकास कुमार सिंह द्वारा 14 वादों का निस्तारण किया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रीति मोगा द्वारा 1236 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (जूडि) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर अंकुर सिंह सौलंकी द्वारा 79 वादों का निस्तारण किया गया एवं मु० 15 लाख रूपये का सेटलमेंट किया गया। अपर सिविल जज (जूडि) एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर वर्तिका सैहलत द्वारा 199 वादों का निस्तारण किया गया एवं जिसमें मु० 25 हजार रूपये का सेटलमेंट किया गया। सिविल जज (जूडि) प्रथम रवि कुमार द्वारा आठ वादों का निस्तारण किया गया एवं जिसमें मु० 6 लाख पचास रूपये का सेटलमेंट किया गया। सिविल जज (जूडि) द्वितीय हापुड़ बिंदिया भटनागर द्वारा 664 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सौनाली रत्ना द्वारा 1713 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 5,340/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रतिभा भाग्यश्री द्वारा 1380 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (जूडि) एफटीसी प्रथम धर्मेन्द्र कुमार भारती द्वारा 1658 वादों का निस्तारण किया गया एवं मु० 7 लाख पचास हजार रूपये का सेटिलमेंट किया गया व मु० 5,800/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जूडि) एफटीसी द्वितीय नेहा चौधरी द्वारा 1580 वादों का निस्तारण किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना धम्म कुमार सिद्धार्थ द्वारा 268 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 550/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जूडि) प्रथम विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा 710 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० दो लाख का सेटलमेन्ट किया गया व मु० 16 हजार 500/- रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जूडि) तृतीय तनवी सिंह द्वारा 1518 वादों का निस्तारण किया गया एवं अंकन 15 लाख 12 हजार 420/- रुपये का सेटिलमेन्ट किया गया। अपर जिला जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छाया शर्मा ने बताया कि इसके अतिरिक्त विभिन्न बैंकों द्वारा नियत वादों में से विभिन्न प्रकार के 382 प्री-लिटिगेशन वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर अकंन 7 करोड़ 60 लाख 16 हजार रूपये की धनराशि का सेटिलमेन्ट किया गया। जिसमें अकंन 2 करोड़ 18 लाख 58 हजार रूपये की धनराशि बैंकों को नकद में प्राप्त हुई। जनपद के राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रकार के 132396 मामलों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार जनपद में कुल 151930 मामलों का निस्तारण कर अंकन 8,84,02,918/- रूपये (आठ करोड़ चौरासी लाख दो हजार नौ सौ अठ्ठारह मात्र) का सैटिलमेंन्ट किया गया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अमित पाल सिंह, अपर जिला जज प्रथम विपिन कुमार, अपर जिला जज कमलेश कुमार, अपर जिला जज उमाकान्त जिन्दल, अपर जिला जज मृदुल दुबे, अपर जिला जज श्वेता दीक्षित, अपर जिला जज राखी चौहान एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। अपर जिला जज एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छाया शर्मा ने लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक, पुलिस व बैंक अधिकारीगण एवं समस्त कर्मचारीगण का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment