हरियाणवी रागिनी  गायिका ललिता के हत्यारों को मिली उम्रकैद की सजा 

 8 साल पहले नौकरों ने घर में ही पति- पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी 

मेरठ। मशहूर हरियाणवी रागिनी  गायिका ललिता उर्फ नागिया उसके पति मनव्वर जमाल उर्फ मोनू के हत्यारों को अदालत ने ताउम्र कैद की सजा सुनाई है। 8 साल पहले मेरठ के ऐरा इस्टेट गार्डन में ललिता शर्मा, पति मोनू शेख को घर के नौकरों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। दोनों के शव घर के अंदर लहूलुहान हालत में मिले थे। दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने नौकर सलमान और आदिल को अरेस्ट किया था। आठ साल बाद डबल मर्डर कांड में अदालत ने फैसला सुनाते हुए हत्या के दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

अब इस हत्याकांड में अदालत ने फैसला सुनाया है। न्यायालय अपर जिला जज, विशेष भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम प्रहलाद सिंह द्वितीय ने इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले सलमान पुत्र बाबू निवासी ऊंचा सद्दीक नगर मेरठ और आदिल पुत्र शकील जो इरा कालोनी मेरठ निवासी है दोनों को सश्रम आजीवन कारावास और 70-70 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है।

बता दें 6 अप्रैल 2015 की रात में मेरठ के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के ईरा गार्डिनिया इस्टेट कालोनी में रागिनी गायिका ललिता शर्मा उसके मुस्लिम पति मोनू शेख की हत्या हुई थी। हत्यारों ने पति, पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन बच्चे अयान को छोड़ दिया था। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सुबूतों और पूछताछ के आधार पर घर के दोनों नौकरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

2015 में हुई इस वारदात में मो. हम्मद उमर पुत्र मो. सद्दीक ने ब्रहमपुरी थाने में रिपोर्ट लिखाई थी। उसने बताया था कि 7 अप्रैल 2015 की सुबह जब वो बाहर घूम रहा था। तो मोनू शेख के घर के सामने पहुंचने पर उसने देखा कि मोनू, ललिता का छह साल का बच्चा दौड़ते हुए उसके पास आया और लिपट गया। कहने लगा कि उसके नौकर सलमान, आदिल ने मम्मी, पापा को मार दिया।  पुलिस ने उसी शाम दोनों आरोपियों को गिफ्तार किया था। तलाशी में हत्या में प्रयुप्त किए हथियार  के साथ सिंगर के घर से लूटे हुए रुपए भी बरामद हुए थे। दोनों ने बताया था कि उन्होंने पैसों, मस्ती और फेम के लिए ललिता को रास्ते से हटाया।

ललिता, मोनू के बेटे अयान ने अदालत में पूरा घटनाक्रम बयां किया। बताया कि उसकी आंखों के सामने सलमान, आदिल ने उसके मम्मी-पापा को चाकू से मार डाला। रोते हुए बताया कि आदिल ने उसके मम्मी-पापा के पैर पकड़े थे, सलमान चाकूओं से वार कर रहा था। दोनों की हत्या के बाद अयान से कहा कि तुझे छोड़ रहे हैं। लेकिन तूने किसी को भी ये सब बताया तो तुझे भी मार डालेंगे। अभियोजन पक्ष ने अयान के अलावा 9 गवाह पेश कर हत्याकांड में सजा कराई।

बतादें हरियाणा के हिसार निवासी मोनू शेख, ने 2005 में रागिनी गायिका ललिता शर्मा से निकाह किया था। दोनों ने लवमैरिज की थी। मोनू ड्राइवर था और ललिता सिंगर अक्सर ललिता मोनू की टैक्सी में आयोजनों में जाती थी। यहीं दोनों में इश्क हुआ था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों के एक बेटा अयान है। ललिता काफी पापुलर सिंगर थी। शादी के एक साल बाद दोनों मेरठ ब्रहमपुरी में आकर रहने लगे थे। यहीं उनके कांटेक्ट में सलमान आया। सलमान को काम की तलाश थी। ललिता, मोनू ने सलमान को बच्चे की देखभाल के लिए घर में नौकर रख लिया। सलमान की दोस्ती आदिल से थे। उसने आदिल को भी यहीं ललिता के घर काम पर रखवा दिया। हरियाणा के हांसी निवासी ललिता के पिता रूपचंद शर्मा हांसी में अचार सप्लाई करते थे। मां, बाप के अलावा ललिता पांच बहनें थी।

ललिता उस समय काफी हिट रागिनी गायिका थी। उसके कई कैसेट, रागिनी एलबम लांच हुए थे। जो काफी हिट हुए। रागिनी आयोजनों में उसकी काफी डिमांड रहती थी। इससे ललिता के पास नेम, फेम, करोड़ों की जायदाद थी। सलमान, आदिल दोनों ललिता के यहां नौकरी करने लगे। हत्या के वक्त ललिता आठ महीने की गर्भवती थी। ललिता का नेम, फेम और करोड़ों रुपयों की जायदाद देखकर नौकर सलमान, आदिल का इमान डोल गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts