खरखौदा क्षेत्र में लापता  किशोर की ईंट से कुचल की हत्या 

लहूलुहान शव एक ईदगाह में पड़ा मिला

 परिजनों ने  पड़ोसियों ने लगाया हत्या का आरोप  

मेरठ।  थाना खरखौदा क्षेत्र में मंगलवार सुबह उसका लहूलुहान शव एक ईदगाह में पड़ा मिला। जिसकी पहचान परिजनों ने आकर की । परिजनों ने पडोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वही  किशोर के परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांचव पडताल आरंभ कर दी है। 

लोहियानगर कॉलोनी में मजहर अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार शाम उनका 15 साल का बेटा रिहान घर से दवाई लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर गया था, लेकिन इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। इसके बाद परिजनों ने बिजली बंबा चौकी पर पड़ोसी सदाकत और उसकी पत्नी गुलशन सहित अन्य पर बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने रेहान की तलाश शुरू कर दी।



मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लोहिया नगर स्थित ईदगाह की झाड़ियां में दीवार से लगा एक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव रिहान का निकला। इसके बाद मामले की जानकारी उसके परिवार वालों को दी गई। मृतक किशोर की मां शबनूर और परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने पीड़ित परिवार को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हत्यारे ने मृतक के चेहरे को ईंटों से कूच-कूचकर उसकी हत्या की है। किशोर के शरीर पर अन्य जगह भी चोट के निशान भी मिले हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है।

गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर श्याम नगर निवासी समरीन और उसकी लोहिया नगर निवासी बहन गुलशन ने मृतक रेहान के मामा लईक पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने, छेड़छाड़ और तेजाब डालने की धमकी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। एसपी ने मामले में जांच कराकार कार्रवाई का भरोसा दिया था।

शुक्रवार  को बिजली बंबा चौकी पर पहुंचे मृतक किशोर के मामा लईक ने समरीन के जीजा व उसके साथियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेज दिया था। मामले की जानकारी करने में जुट गई थी।रिहान की मां शबनूर अपने भाई लईक के साथ जिला अस्पताल में मौजूद थीं। इसी दौरान मृतक रिहान घर से गायब हो गया था। इसके बाद पीड़ित परिवार ने धैर्य देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। शबनूर ने बताया कि पुलिस अगर समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ करती तो शायद रिहान की जान बचाई जा सकती थी।

सीओ किठौर रूपाली राय का कहना है कि 2 दिन से लापता किशोर का शव मिला है। पीड़ित परिवार ने रंजिश में पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts