कारागार में निरुद्ध महिला एवं पुरूष बंदियों के साथ मिलकर रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया
बुलंदशहर। आगामी रक्षाबंधन के पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को जिला कारागार में ब्रह्माकुमारी संस्था के माध्यम से कारागार के बहुउद्देशीय हॉल में कारागार में निरुद्ध महिला एवं पुरूष बंदियों के साथ मिलकर रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
ब्रह्माकुमारी संस्था से आये सदस्यों द्वारा पुरूष/महिला बंदियों एवं महिलाओं के साथ रह रहे छोटे बच्चों को चंदन का टीका लगाकर एवं मिष्ठान खिलाकर रक्षा सूत्र कलाइयों में बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान संस्था से आये अतिथि गणों द्वारा रक्षाबंधन के गाने एवं भजन भी गाये गये। संस्था से आये सदस्यों द्वारा आध्यात्मिक विचारों से बंदियों का मार्ग दर्शन किया गया तथा अध्यात्म की राह पर चलने के सकारात्मक प्रभावों के विषय में भी बताया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी बंदियों/कार्मिकों को रक्षाबंधन के त्यौहार की भावभीनी बधाईयॉ व्यक्त की गई।
कारागार के अधिकारी गणों/कार्मिकों/महिला एवं पुरूष बंदियों द्वारा भी ब्रह्माकुमारी संस्था से आये सभी सदस्यों को ह्रदय से आभार प्रकट किया एवं रक्षाबंधन का त्यौहार जिला कारागार बुलंदशहर परिवार के साथ मनाये जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया ।


No comments:
Post a Comment