बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने फतेहपुर पहुंचे सीएम योगी

- बांटी राहत सामग्री
लखनऊ (एजेंसी)। डेढ़ माह से गंगा में बाढ़ का दंश झेल रहे तटवर्ती गांवों की सुध आखिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ले ही ली। वह सोमवार को फतेहपुर पहुंचे और बाढ़ प्रभावितों लोगों को दर्द जाना।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम से लगभग आधा घंटा विलंब से सुबह 11 बजे फतेहपुर के राजपूत रेजीमेंट सेंटर के गोल ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। यहां से वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरिक्षण करते हुए कैंप पहुंचे और लोगों को राहत सामग्री बांटी
फतेहपुर के बाद मुख्यमंत्री बरौना के लिए रवाना हो गए, गंगा करीब डेढ़ माह से यहां उफान पर है। भले ही तीन-चार दिनों से जलस्तर घट रहा है, मगर डेढ़ माह के अंतराल में बाढ़ ने तटवर्ती 70 गांवों को प्रभावित किया है।
सबसे अधिक पीड़ा पटियाली क्षेत्र के गांव बरौना को दी है, जबकि गंगा किनारे के गांवों को सुरक्षित करने के लिए शासन से निर्गत हुई करीब सात करोड़ की धनराशि से सबसे अधिक साढ़े पांच करोड़ से यहीं काम कराया गया था। इसके पीछे तर्क था कि गंगा की बाढ़ ने पिछले साल इसी गांव में अधिक तबाही मचाई थी।
सिंचाई विभाग ने यहां करीब 800 मीटर के दायरे में 19 जियो ट्यूब स्टड लगवाए थे। दावा किया गया था कि इस बार बाढ़ गांव में तबाही नहीं मचा सकेगी। जियो ट्यूब के बारे में तर्क दिए गए थे कि यह विशेष प्रकार के कपड़े से बने हैं। यह पकड़ा न फटेगा, न गलेगा और न ही सड़ेगा। मगर, गंगा के उग्र होते ही एक-एक कर छह स्टड क्षतिग्रस्त हो गए और सिंचाई विभाग के दावों की पोल खुल गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts