उम्र नहीं, किरदार को देखोः तमन्ना भाटिया

मुंबई। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को रिलीज होगी। दोनों ही कलाकार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार हैं। यह फिल्म 250 करोड़ के बजट में बनी है और इसमें मोहनलाल भी कैमियो करते दिखेंगे।
तमन्ना को पहली बार रजनीकांत संग स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है और वे इससे काफी खुश हैं। यह पहली बार नहीं है कि तमन्ना अपने से 35-40 साल बड़े किसी अभिनेता के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले वे चिरंजीवी के साथ भोला शंकर में काम कर चुकी हैं। चिरंजीवी 67 साल के हैं। वे तमन्ना से 34 साल बड़े हैं। भोला शंकर आगामी वर्ष प्रदर्शित होगी।
हालांकि फैंस को यह अटपटा लग रहा है और वे इसके लिए सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल रजनीकांत 72 साल के हैं, जबकि तमन्ना की उम्र 33 साल है। यानी उनमें 39 साल का फासला है। इस कारण यह जोड़ी लोगों को हजम नहीं हो रही। अब तमन्ना ने इस बारे में जवाब दिया है। तमन्ना ने कहा कि सब उम्र का अंतर क्यों देख रहे हैं। हमें कलाकार के तौर पर क्यों नहीं देखा जा रहा? हम स्क्रीन पर जो किरदार निभा रहे हैं, वह देखना चाहिए।
उम्र की बात की जाए तो 60 पार उम्र में भी टॉम क्रूज शानदार एक्शन कर रहे हैं। मैं खुद भी उम्रदराज होने के बाद भी डांस नंबर करना चाहूंगी। उम्र से क्या फर्क पड़ता है। गौरतलब है कि तमन्ना ‘जेलर' के बाद 'भोला शंकर' फिल्म में दिखेंगी। इसमें मुख्य हीरो चिरंजीवी हैं और उनकी उम्र भी 67 साल है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts