कृषि विज्ञान केन्द्र, बाबूगढ़-हापुड़ द्वारा 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घ्वजारोहण किया गया
मेरठ। कृषि विज्ञान केन्द्र, बाबूगढ़-हापुड़ द्वारा 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घ्वजारोहण किया गया। केन्द्र प्रभारी डा0 अरविन्द कुमार ने कृषक भाईयों एवं कृषक महिलाओं को देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर मेरी हार्दिक बधाई दी और बताया कि हर घर तिरंगा अभियान भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक व्यक्ति के अपने घर में तिरंगा झंडा फहराने को लेकर प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया था।
अभियान का मुख्य उद्देश्य तिरंगे के साथ हमारे संबंध को बढ़ाने के साथ राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाना है। विषय वस्तु विशेषज्ञ (सस्य विज्ञान) डा0 अभिनव कुमार ने बताया कि जब हम स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाते हैं तो वास्तव में हम एक महान लोकतन्त्र के नागरिक होने का उत्सव भी मनाते हैं। हममें से हर एक की अलग-अलग पहचान है। जाति, पंथ, भाषा और क्षेत्र के अलावा, हमारी अपने परिवार और कार्य-क्षेत्र से जुड़ी पहचान भी होती है। लेकिन हमारी एक पहचान ऐसी है जो इन सबसे ऊपर है, और हमारी वह पहचान है, भारत का नागरिक होना। केन्द्र की गृह विज्ञान विशेषज्ञ डा0 विनिता सिंह ने बताया कि भारत लोकतंत्र की जननी है और प्राचीन काल में भी हमारे यहां जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थाएं विद्यमान थीं। किन्तु लंबे समय तक चले औपनिवेशिक शासन ने उन लोकतान्त्रिक संस्थाओं को मिटा दिया था।
15 अगस्त, 1947 के दिन देश ने एक नया सवेरा देखा। उस दिन हमने विदेशी शासन से तो आजादी हासिल की ही, हमने अपनी नियति का निर्माण करने की स्वतंत्रता भी प्राप्त की। केन्द्र की कृषि प्रसार विशेषज्ञ डा0 नीलम कुमारी ने हमारे देश ने नए संकल्पों के साथ श्अमृत कालश् में प्रवेश किया है तथा हम भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आइए, हम सभी अपने संवैधानिक मूल-कर्तव्य को निभाने का संकल्प लें तथा व्यक्तिगत और सामूहिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में उत्कर्ष की ओर आगे बढ़ने का सतत प्रयास करें ताकि हमारा देश निरंतर उन्नति करते हुए कर्मठता तथा उपलब्धियों की नई ऊंचाइयां हासिल करे। घ्वजारोहण कार्यक्रम में कृषक भाईयों व श्री योगेन्द्र शर्मा, श्री एन0पी0 सिंह व अन्य स्टाफ ने भाग लिया।
No comments:
Post a Comment