एचआईवी महिलाओं की संख्या बढकर 68 पहुंची

नयी 29 महिलाओं में मिला एचआईवी का संक्रमण 

 मेरठ। मेडिकल कालेज ए आर टी सेंटर के रिकॉर्ड अनुसर 2022-23 में कुल रजिस्टर्ड एच आई वी पॉजिटिव महिलाएं 68 थीं जिनमे से नई संक्रमित कुल 29 थीं। अप्रैल 2023 से जुलाई 2023 के मध्य कुल 13 नई संक्रमित महिलाएं पंजीकृत की गई हैं।

 डा रचना चौधरी विभागाध्यक्ष स्त्री एवम प्रसुति रोग विभाग मेडिकल कॉलेज  ने बताया कि विभाग की ओ पी डी में औसतन यदि 10 गर्भवति महिलाए प्रतिदिन परमर्श लेने आती हैं तो पूरे साल में कुल लगभग 3500 गर्भवति महिलाए परामर्श लेती हैं उनकी जांच उपचार आदि से पता चलता है कि उनमें से 1% से भी कम महिलाएं एच आई वी संक्रमित पाई जाती हैं। इस वर्ष अप्रैल 2023 से जुलाई 2023 के मध्य कुल 13 गर्भवती महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। डा रचना ने यह भी बताया कि 1अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के मध्य स्त्री एवम प्रसुति रोग विभाग में कुल 4452 सफल प्रसव कराए गए, 1811 नॉर्मल डिलीवरी तथा 2641 सिजेरियन डिलेवरी कराई गई।

 नोडल अधिकारी डा वीडी पांडे ने बताया कि  1अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 के मध्य ए एन सी 1706, एम टी पी 246, 497 नॉर्मल डिलीवरी तथा 851 सिजेरियन डिलेवरी सफलता पूर्वक कराई गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts