एक मंच पर दिखे शाहिद,रफीक व अतुल व सीमा प्रधान

 पुराने गिले शिकवे दूर कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने पर दिया जोर 

 मेरठ। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में एक अलग ही रूप देखने को मिला। जहां निगम के चुनाव में जहां दिग्गज नेता मैदान में उतरे नेताओं से किनारा करते नजर आए वही रविवार को पार्टी की बैठक में एक मंच पर नजर आए। 

दरअसल लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को सपा की बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय जेल चुंगी पर किया। बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में किया गया। मकसद एक था किसी तरह पाटी को फिर से मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी से रूठेहुए नेताओ ंको एक मंच पर लाया जाए। उनका यह प्रयास काफी सफल होता हुआ नजर आया। मंच पर पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, शहर विधायक रफीक अंसारी, सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान नजर आयी। पार्टी की सभी बंद खिड़कियां खोलते हुए विपिन चौधरी के साथियों ने कहा अब  नई हवा है नई सपा है। उन्होंने कहा आखिरी  पंक्ति के उपेक्षित कार्यकर्ताओ को  पूरा सम्मान मिलेगा।संग़ठन मजबूत कर कर ही जीता जा सकता है।हम मेरठ जनपद में बहुत मजबूत है।कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यालय पर ऐसा माहौल न सत्ता में देखा न विपक्ष में।जिलाध्यक्ष की टीम ने कार्यकर्ताओं के लिए कुर्सियां लगाई ।शैंकी वर्मा,जीतू नागपाल,जीशान अहमद,विनय चौधरी,दीपक सिरोही आदि ने कार्यक्रम की व्यवस्था बनाई। इस दौरान सभी पार्षद/नगर पंचायत/ नगर पालिका/ जिला पंचायत जीत कर आए समाजवादियों काे  सम्मानित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts