भारतीय वुशू टीम के कोच बने मेरठ  के राघवेंद्र सिंह

मेरठ। गुजरात राष्ट्रीय रक्षा विश्विद्यालय के 4 वुशु खिलाड़ियों का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ जो कि 28 जुलाई से 8 अगस्त 2023 तक चीन के चेंगडु शहर में आयोजित होंगे। भारतीय वुशू टीम में 8 खिलाडी प्रतिभाग करेंगे जिनमे से 4 खिलाडी राष्ट्रीय रक्षा विश्विद्यालय के होंगे। और एसोसिएशन ऑफ़ इण्डियन यूनिवर्सिटी और वुशू एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की और से भारतीय वुशु दल के मुख्य कोच मेरठ के राघवेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है।

भारतीय यूनिवर्सिटी वुशु गेम में पहली बार प्रतिभाग करेगी और राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के कोच को भारतीय वुशु टीम का कोच नियुक्त किया गया ह। इस अवसर पर भारतीय वुशु खेमे में ख़ुशी की लहार है। भारतीय ओलम्पिक संघ के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा भारतीय वुशु संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भारतीय वुशु संघ के महासचिव विजय श्रॉफ जी और भारतीय वुशु संघ के सी.ई.ओ. सुहैल अहमद ने कोच राघवेंद्र सिंह व टीम को बधाई दी । वही राघवेंद्र के गांव हसनपुर रजापुर मेरठ में भी ख़ुशी का माहौल है गांव वाले मिठाई बाटकर ख़ुशी मना रहे  है। 

भारतीय वुशु दल मे चयनित खिलाड़ी इस प्रकार है

महिला वर्ग में 

1. ओनीलू टेगू – राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी गुजरात – 52 किलोग्राम भारवर्ग – वुशु (सांडा)

2. देवी एन रोधिबीना राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी – 60 किलोग्राम भारवर्ग – वुशु (सांडा)

3. नयमान वंगसु – राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी – चानक्वान – वुशु (तआलु)

4. मेपुंग लंगु – राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी – ताईजीक्वान , – वुशु (तआलु)

पुरुष वर्ग में –

5. रवि – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी – 60 किलोग्राम भारवर्ग – वुशु (सांडा)

6. श्रवण कुमार – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी – 80 किलोग्राम भारवर्ग – वुशु (सांडा)

7. भानु सिंह – चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी – चानक्वान – वुशु (तआलु)

8. सन्मा ब्रह्मा – पंजाब यूनिवर्सिटी – ताईजीक्वान , – वुशु (तआलु)

No comments:

Post a Comment

Popular Posts