सरधना थाने में लगी भीषण आग, दर्जनों वाहन हुए राख

पुलिसकर्मियों ने भागकर बचाई जान

मेरठ।सरधना थाने में शनिवार देर शाम भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिसकर्मियों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वहां पर खड़े वाहन भी आग की चपेट में आ गए। जिससे कई वाहनों में तेज धमाके भी हुए। आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकलकर आ गए।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि आग लगातार बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है, लेकिन अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं है। जिस तरीके से आग लगी है उससे आशंका जताई जा रही है कि थाने में रखा रिकॉर्ड भी जल गया।कुछ वाहनों को वहां से हटा दिया गया था, लेकिन अलग-अलग मामलों में पकड़े गए वाहन नहीं हटाए जा सके, जो आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर राख हो गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts