लोगों के हित में करें कामः पीएम मोदी
- 70 हजार से ज्यादा युवाओं दिया रोजगार का तोहफा
नई दिल्ली (एजेंसी)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सरकारी नौकरियों में नए भर्ती होने वाले 70,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटा। इस दौरान पीएम मोदी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग पूरी ईमानदारी से देश हित में काम करें, देश का नाम रोशन करें।
गौरतलब है कि आज देशभर के 44 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। इस दौरान, उन्होंने 70 हजार से अधिक युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटे। लोकसभा चुनाव होने में अब 10 महीने से भी कम वक्त बचा है ऐसे में इससे पहले पीएम लगातार जनता को रोजगार की सैगात दे रहे हैं। इसी क्रम में विभिन्न सरकारी विभागों में भर्ती हुए युवाओं को पीएम मोदी ने रोजगार का तोहफा दिया है।
नियुक्ति पत्र बांटने के कार्यक्रम में पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। युवाओं को सरकारी नौकरी में आना बहुत बडा अवसर है। आपको देश का नाम रोशन करके दिखाना है। आप लोग पूरी ईमानदारी से कम कीजिए, लोगों के हिट में काम कीजिए, जनता ईश्वर का रूप होती है। उनके लिए प्रणाली को सुगम बनाइए। आगे उन्होंने यह भी कहा कि भारत 9 सालों में 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है और बहुत ही जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है।


No comments:
Post a Comment