जयघोष करते हुए शहर सें बडी संख्या में गुजरने प्रारम्भ
हापुड़ ।सावन मास की शिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लियें दूर दराज के कांवडियों का जत्था भगवान भोलेनाथ के जयघोष करते हुए शहर सें बडी संख्या में गुजरनें प्रारम्भ हो गयें है। जिसके चलतें समूचा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा हुआ दिखायी देनें लगा है।
जुबा पर भगवान भोले का नाम कांधे पर रंग बिरंगी कांवड लिये अपनें मद्मस्त कदमों के साथ भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ दूर दराज के कांवडियों का जत्था बडी संख्या में शहर सें गुजरनें लगा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित दूसरे जनपदों के कांवडियों का जत्था शहर सें गुजरता हुआ दिखायी दे रहा है। शहर सें गुजर रहे कांवडियें भगवान भोलेनाथ की जयघोष करतें हुएं अपनें मद्मस्त कदमों के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ते हुए दिखायी दे रहें है। जिसके चलतें समूचा क्षेत्र भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबा हुआ दिखायी दे रहा है। वही जिला पुलिस प्रशासन नें कांवडियों की सुरक्षा को लेकर कडें बदोस्त कियें हुए है। कांवड मार्गो पर सुरक्षा को लेकर सुरक्षा कर्मी तैनात किये गये है।
No comments:
Post a Comment