तीन घण्टे मंत्रजप-ध्यान कर साढ़े तीन साल में इंसान सिद्ध हो जाता है: योगीराज अनिल शर्मा

- गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु तत्व के महत्व को समझाया
बुलंदशहर। गुरु पूर्णिमा पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में योगीराज अनिल शर्मा ने गुरु तत्व के विषय मे बताया। कहा कि दो घंटे मंत्रजप एक घण्टे ध्यान साढ़े तीन साल लगातार करने पर इंसान सिद्ध हो जाता है। जब इंसान सिद्ध हो जाता है तो सांसारिक सुख स्वयं उसके पीछे भागते हैं।
सोमवार को खुर्जा रोड स्थित श्री वाटिका होटल में गुरु पूर्णिमा पर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे योगीराज अनिल शर्मा ने गुरु के विषय मे विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि गुरु के आदेश का हर हालत में पालन करना चाहिए। बताया कि योग दो प्रकार के होते हैं। सिद्ध योग और साधना योग। जो इंसान सिद्ध हो जाते है उनपर परमात्मा विशेष कृपा करते है। बताया कि सद्गुरु अपने बच्चो को अज्ञान रूपी अंधकार से दूर ले जाते है। काम, मोह, क्रोध आदि अवगुणों का नाश करते हैं। अपने गुरु के आदेश पर जो इंसान गुरु मंत्र का जाप करता रहता है उस पर देवताओं का आशीर्वाद मिलता रहता है। कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन हुए, जिनका गुरु के बच्चों ने आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत मे लगे हुए भंडारे में सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर गुरु से आशीर्वाद लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts