लखनऊ की शान बढाएगा मेरठ में कबाड से बना चरखा
राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर ऑडिटोरियम पर लगाया जाएगा
मेरठ। नगर निगम द्वारा कबाड से बनाया गया चरखा अब लखनऊ की शान बढाएगा। निगम द्वारा अधिकृत की गयी कंपनी द्वारा तैयार किया चरखा प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहुंच गया है। जल्दी ही उसे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर ऑडिटोरियम पर लगाया जाएगा।
इको इंडिया इन्नोवेशन के एडमिन मैनेजर अभिषेक यादव ने बताया कि वेस्ट टू वंडर पर किए जा रहे कार्य जनता को पसंद आ रहे हैं। मेरठ समेत अन्य स्थान पर इन्हें लगाया गया है।उन्होंने बताया कि जिले दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वचालित चरखा पसंद आया था। 29 मई को स्वचालित चरखा मेरठ से लखनऊ पहुंच गया है, जो लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर ऑडिटोरियम में लगाया गया है। अब मेरठ का यह चरखा प्रदेश की राजधानी लखनऊ की भी शान बढ़ाएगा। प्रदेश स्तर पर मेरठ का नाम रोशन करेगा।
बता दें कि 11 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ दौरे पर थे। उसी समय जेल चुंगी पर लगा स्वचालित चरखा आकर्षण का केंद्र बना था। इसके बाद लखनऊ के अधिकारियों ने मेरठ के अधिकारियों को चरखा बनवाने के लिए निर्देशित किया गया। बड़ी संख्या में मेरठ में बनाए गये चरखे लखनऊ पहुंचेंगे।
No comments:
Post a Comment