छह दिन पहले ससुराल से आई महिला ने मायके में लगाई फांसी
इसी साल फरवरी हुई महिला की शादी
झांसी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि शादी के चार माह में ही नव विवाहिता की खुशियों व खिलखिलाती जिंदगी पर ग्रहण लग गया। कोई समझ ही नहीं पाया और उसने ससुराल से लौटकर मायके में पांच दिन गुमशुम रह कर ऐसा कदम उठाया कि कोहराम मच गया।
घटना करौदी माता मंदिर के पास आजाद नगर कॉलोनी की है। रक्सा थाना क्षेत्र के आजाद नगर कॉलोनी निवासी आजाद यादव ठेकेदारी करते हैं। मझली बेटी आकांक्षा की शादी 6 फरवरी 2023 को खेलार निवासी जितेंद्र यादव से की थी। जितेंद्र बोएचईएल में संविदा पर काम करता है।
परिजनों ने बताया कि 23 जून को आकांक्षा ससुराल से गायके आई थी। गायके आने के बाद भी वह गुमसुम रहती थी। किसी से अधिक बात नहीं करती थी। बुधवार सुबह पिता घर के पास बने अपने ऑफिस में चले गए, जबकि उसकी मॅ़ा बाहर सब्जी लेने चली गई। उस समय आकाश घर में अकेली थी। उसी बीच उसने अंदर के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब मां लौटकर घर आई तब बेटी को फंदे से लटका देख चीख पड़ी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग भी आ गए। सूचना मिलने पर रक्सा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
रक्सा थाना प्रभारी अरुण तिवारी का कहना है कि परिवार के लोग उसके आत्महत्या करने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।मौके से पुलिस ने महिला का मोबाइल और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
No comments:
Post a Comment