सीडीओ ने किया अस्थायी मालीपुर का औचक निरीक्षण
66 गोवंश इच्छुक पशुपालकों को सुपुर्द किए गये
मेरठ। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सोमवार को अस्थायी गो आश्रय स्थल मालीपुर विकासखण्ड हस्तिनापुर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य पशुचिकित्साधिकारी मेरठ, सहायक विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी हस्तिनापुर व ग्राम सचिव उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल में 639 गोवंश संरक्षित थें। मुख्यमंत्री सहभागिता योजनान्तर्गतगी में 66 गोवंश इच्छुक पशुपालकों को सुपुर्द दिये गये है। निर्देशित किया गया कि इन्छुक पशुपालकों को ओर भी अधिक गोवंश दिये जाने हेतु उचित कार्यवाही करें। भूसा 250 कुन्टल, हरा चारा 75 कुन्टल एवं चैकर 1.5 कुन्टल मौजूद मिला। पीने के पानी की व्यवस्था पर्याप्त मिली। गौ आश्रय स्थल में 08 गौवंश बीमार थे। जिनको अलग शैड में रखकर पशु चिकित्साधिकारी द्वारा चिकित्सा की जा रही है। गौ आश्रय स्थल पर साफ-सफाई ठीक थी परन्तु बरसात में गोवंश के विचरण के कारण कीचड हो गयी थी। जिसके लिये ग्राम सचिव व खण्ड विकास अधिकारी को बरसात रूकने पर साफ-सफाई के निर्देश दिये गये। गो आश्रय स्थल में दान से भी काफी मात्रा में भूसा प्राप्त हो रहा है। 606 कुन्टल भूसा दान से अब तक प्राप्त हो चुका है। गो आश्रय स्थल के समीप प्रक्षेत्र की 05 बीघा भूमि पर नैपियर ग्रास लगाने के निर्देश दिये गये। भूमि के चयन के लिये प्रक्षेत्र प्रबन्धक से वार्ता करने हेतु कहा गया। मौके पर 17 केयर टेकर मौजूद मिले। 01 अतिरिक्त भूसा गोदाम निर्माणाधीन है जिसमें 3000 कुन्टल तक भूसा संरक्षित हो जायेगा। बताया गया कि भूसा गोदाम के निर्माण होने पर मंत्री दिनेश खटीक द्वारा 1500 कुन्टल ओर दान में दिये जाने हेतु कहा है। निरीक्षण के दौरान सभी अभिलेख पूर्ण मिले तथा व्यवस्थाये ठीक मिली। सभी गोवंशो को संक्रामक रोग (गलाघोटू, एल एस डी ) से बचाव हेतु टीकाकरण कर दिया गया है, तथा बरसात के दृष्टिगत गोवंशो की उचित देखभाल करने, समय से स्वच्छ पानी, भूसा एवं हरा चारा उपलब्ध कराने एवं साफ-सफाई रखने के निर्देश दिये गये।
No comments:
Post a Comment