पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

मेरठ।  पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी संगठन अटेवा के सदस्य कमिश्नरी चौक पर पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती तो कर्मचारी संघ के लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकारी कर्मचारियों कमिश्नरी पर पहुंचे। सिंचाई संघ नलकूप खंड के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन को बंद कर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया है। काफी समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार से मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार नहीं सुन रही। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन बुढ़ापे का सहारा होती थी। पेंशन के सारे रिटायर कर्मचारी किसी पर निर्भर नहीं होता था, लेकिन सरकार ने उसी को बंद कर दिया है, जिसके लिए प्रदेश ही नहीं पूरे देश में आए दिन धरने प्रदर्शन हो रहे हैं।

सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। विजेंद्र सिंह ने कहा कि अगर जल्द सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है, तो सरकार के खिलाफ कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आदेश कुमार ने बताया कि अभी तो कुछ ही प्रदेशों में भाजपा सरकार को नुकसान हुआ है।

अगर जल्द पुरानी पेंशन बहाली नहीं होती तो उत्तर प्रदेश में भी कर्मचारी संघ सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगा और धरने प्रदर्शन पर बैठ जाएगा। इस दौरान सिंचाई संघ नलकूप खंड अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सहित राज्य कर्मचारी संघ आदेश कुमार, जय भगवान, किरण पाल, दीपक पाल, महेंद्र त्यागी और धीरज मिश्रा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts