मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 9 की मौत

गुवाहाटी (एजेंसी)। मणिपुर में हिंसा रुक नहीं रही है। डेढ़ महीने बाद भी हालात में सुधार नहीं हो रहा है। प्रदेश में मंगलवार देर रात फिर हिंसा भड़की है। हिंसा के दौरान जबरदस्त गोलीबारी हुई है। गोली लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी के शिवकांता सिंह ने बताया कि राजधानी इंफाल में बीती रात करीब 1 बजे फायरिंग हुई है। काफी देर तक हुई गोलीबारी की घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 10 लोग घायल भी हुए हैं।
जिस जगह हिंसा हुई है वो इलाका मैतेई-बहुल है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोग मैतेई इलाकों के पास बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे, तभी सुरक्षाबलों ने उन्हेंचुनौती दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts