संत निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण भारत के 15 पर्वतीय स्थलों पर विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

हापुड़।जनपद हापुड़ के मिनी हरिद्वार कहे जाने वाले तीर्थ नगरी ब्रजघाट के गंगा घाट ब्रजघाट पर आज संत निरंकारी मिशन की ओर से पर्यावरण दिवस के मोके पर सफाई अभियान चलाया गया ! संत निरंकारी मंडल के करीब 150 महिला व पुरुष सुबह ब्रजघाट पर पहुंचे और गंगा घाट पर सफाई अभियान चलाया गया ! आप को बता दें  के जनजीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने की बहुत जरूरत है। आधुनिकता की ओर बढ़ रहे विश्व में विकास की राह में कई ऐसी चीजों का उपयोग शुरू कर दिया है, जो धरती और पर्यावरण के लिए घातक है। इंसान और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है। प्रकृति के बिना जीवन संभव नहीं है। लेकिन इसी प्रकृति को इंसान नुकसान पहुंचा रहा है। लगातार पर्यावरण दूषित हो रहा है, जो जनजीवन को प्रभावित करने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रहा है। इसी को लेकर संत निरंकारी सतसंग भवन से सेवा दल के लोगों ने सफाई अभियान मे हिस्सा लिया साथ ही लोगों से अपील की पर्यावरण को साफ रखने मे अपनी जिम्मेदारी समझें और अपने तन, मन के साथ साथ आसपास भी सफाई का विशेष ध्यान रखे।

संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ मानवता की सेवा में स्वयं को प्रतिपल समर्पित कर रहा है इन सेवाओं में मुख्यतः वृक्षारोपण स्वच्छता अभियान रक्तदान शिविरों का आयोजन इत्यादि प्रमुख है इसके अतिरिक्त समाज के उत्थान हेतु महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक मार्गदर्शन देने के लिए अनेक कल्याणकारी परियोजनाओं को भी संचालित कर रहा है अपनी इन निस्वार्थ सेवा हेतु मिशन विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा सराहा गया है और परमार्थ हेतु यह सभी सेवाएं सतगुरु के निर्देशन में निरंतर जारी है निश्चित रूप में समय-समय पर आयोजित किए गए ऐसे अभियान प्राकृतिक के संतुलन को बनाए रखने हेतु एक समर्थक कदम है जिसमें संत निरंकारी मिशन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है

No comments:

Post a Comment

Popular Posts