लोक भवन में लगी स्पेशल स्क्रीन

सीएम योगी सहित मंत्रीमंडल ने देखी द केरल स्टोरी

लखनऊ।

सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रीमंडल सहयोगियों के साथ लोकभवन में स्पेशल स्क्रीन पर फिल्म द केरल स्टोरी देखी। इस दौरान करीब 300 छात्राओं और महिलाओं को भी फिल्म दिखाने की व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट के 50 से ज्यादा मंत्री-विधायक भी मौजूद हैं। इसके अलावा लोकभवन में कार्यरत करी 50 कर्मचारी और अधिकारी भी फिल्म देख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही द केरल स्टोरी फिल्म की पूरी टीम मुख्यमंत्री योगी से मिलने लोकभवन आई थी।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने लोगों से इस फिल्म को देखने की अपील किया है। ब्रजेश पाठक कहते हैं कि लोग इस फिल्म को देखें और समझें कि किस ढंग से हमारी बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है। पश्चिम बंगाल में जो हो रहा है वो तुष्टिकरण के तहत हो रहा है और प्रदेश के लोग इस फिल्म पर प्रतिबंध को स्वीकार नहीं करेंगे। इसी तरह डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी कहा कि इस फिल्म को देखें और समझें कि सच्चाई क्या है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts