योगी कैबिनेट की बैठक में 20 प्रस्ताव पास

4 प्राइवेट यूनिवर्सिटी को मंजूरी
बुनकरों को बिजली बकाया में छूट मिलेगी


लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोक भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। नगर निकाय चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद यह पहली कैबिनेट बैठक थी। इसमें 19 प्रस्तावों पर सहमति बनी है। चार निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी मिली है। एमएसएमई विभाग के जरिए बुनकरों को विद्युत बिल में राहत देने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है।
कैबिनेट में द केरल स्टोरी मूवी को ट्रैक्स फ्री करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। श्रृंगवेरपुर धाम के विकास, निवेशकों को नीतियों के तहत दिए जाने वाले लाभ की मंजूरी भी हो गई है। किसानों में दलहन व तिलहन की मिनी किट बांटने और हीरो मोटो क्रॉप्स की लीज बढ़ाने जैसे प्रस्ताव पर भी सहमति बनी है।
इसके अलावा औद्योगिक विकास एवं रोजगार प्रोत्सान नीति-2022 में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर हो गया है। कैबिनेट से प्रस्ताव पारित होने के बाद पहले से जमीन खरीदने वाले निवेशकों को स्टांप ड्यूटी की शत प्रतिशत प्रतिपूर्ति की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts