रिटायर्ड इंस्पेक्टर को बदमाशों ने मारी गोली , अस्पताल में भर्ती 

 मेरठ। थाना कंकरखेडा क्षेत्र के एक पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर को  अज्ञात बदमाशों ने गाेली मार दी। घायल रिटायर्ड इंस्पेक्टर को गंभीर अवस्था में इस प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच पडताल करने में जुटी है। 

 घटना शुक्रवार सुबह की है। पुलिस विभाग से रिटायर इस्पेक्टर वीरेन्द्र सिह निवासी मार्निग वॉक करने के लिए गयै । इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना कंकरखेडा पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर अवस्था में उन्हें कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है।वही पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts