आरबीआई के निर्देशन में  दो हजार के नोट बदलने का कार्य आरंभ 

 दिन भर शहर के बैंकों  में दिखाई दो हजार का नोट बदलने वाले 

 मेरठ। मंगलवार से आरबीआई के निर्देशन में दो हजार के नोट बदलने का कार्य आरंभ हो गयी। जो आगामी  30 सित्ंबर तक चलेगा। पहले दिन बैकों ने नोट बदलने के लिए  अलग से काउंटर खेाले । लेकिन 2016 की तरह भीड नहीं दिखाई नहीं दी। नोट बदलने के मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं । 



  बता देें भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोट का प्रचलन से बाहर  करने का निर्णय लिया है। इसके लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गयी है। 23 मई से 30 सितम्बर तक नोट बदले जा सकेंगे।  शास्त्री नगर के ई ब्लॉक स्थित शाखा पर शाखा प्रबधक हरिश वाधवा ने विशेष प्रबंधन किए। उन्होनें बैंक के बाद टैंट लगवा दिया । लोगों के बैठने के चेयर व चाय व नाश्ता का प्रबंध किया। नोट बदलने के लिए टोकन सिस्टम किया गया। 



सीनियर सिटीजन विकलांग, के लिए लाल रंग का टोकन व सामान्य लोगों के लिए सफेद रग को टोकन दिया गया। इसके लिए विशेष काउंटर खोला गया। एक समय  में पांच लाेगों को प्रवेश दिया  गया। जिससे बैंक में लोगों को खडे न होने पडे। दोपहर बारह बजे तक 25  सीनियर सिटीजन व 45 सामान्य लोग बैंक में नोट बदल चुके थे। यह क्रम चार बजे तक चलता रहा। 



 कैनरा बैक में दो हजार के नोट बदलने वालों की ज्यादा भीड नहीं दिखाई दी। शाखा प्रबंधक पुष्पेन्द्र सिंह ने आरबीआई के निर्देश पर  विशेष प्रबंध किये थे। उन्होंने बताया कि वह अग्रणी बैंक है। यहां पर व्यापारियों के कम खाते है। अभी लोगों में दो हजार  का नोट बदलने के लिए ज्यादा प्रतिक्रिया दिखाई नहीं दे रही है। अभीचार माह का समय है।  

 बैठक ऑफ बडौदा में शाखा प्रबधक पीयूष बंसल की ओर से विेशेष प्रबंध किए गये। इसके लिए एक विशेष काउटर खोल दिया गया है। बैंक ने दो हजार का नोट देना बंद कर दिया है। उन्होंने बताया अभी तक 15 लाेगो ंने दो हजार के नोट बदले है। जैसे -जैसे लोगों की संख्या बढेगी उसी के अनुसार कांउटर बढाए जाएगे। उन्होनें लोगों से पैनिक न होने की अपील की है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts