कांग्रेस के सांसद बालू धानोरकर का निधन
नई दिल्ली (एजेंसी)।महाराष्ट्र से कांग्रेस के च्ंद्रपुर से एकमात्र लोकसभा सदस्य बालूभाऊ धानोरकर (48 वर्ष) का मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।
आंतों में दिक्कत के उनकी मौत हुई है। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा धनोरकर और दो बेटे हैं। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए उन्हें पिछले सप्ताह नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें नई दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था।
बालूभाऊ धानोरकर की मृत्यु पर दुख प्रकट करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहाकि महाराष्ट्र के चंद्रपुर से सांसद बालूभाऊ धानोरकर जी के निधन दुखद है। जनता से गहरा जुड़ाव रखते हुए उन्होंने आमजन की आशाओं को सदन तक पहुंचाने और पूरा करने के लिए स्वयं को समर्पित किया। उनका निधन हम सब के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
No comments:
Post a Comment