सपा प्रत्याशी को जनसम्पर्क करने से रोका गया 

 गेट से चौकीदार ने वापस लौटाया 

 


मेरठ।
निकाय चुनाव के मतदान से अंतिम दौर में प्रतयाशियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। वही शहर में कई काॅलोनियों में  कुछ राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार करने व जनसम्पर्क करने से रोका जा रहा है। इसे क्या माना जाए । 

 दरअसल वार्ड नम्बर चार से दो बार भाजपा से पार्षद रही सुमन भारती ने जनरल सीट होने के कारण समाजवादी पार्टी से पार्षद का चुनाव लड  रही है। प्रत्याशी के पति जगपाल ने बताया कि उनकी पत्नी सुमन भारती वार्ड के अंतर्गत  आने वाले क्षेत्र में जनसम्पर्क कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया है। उनकी पत्नी व अन्य  समर्थकों को चाणक्यपुरी, एसटूएस कालोनी व बी चन्द्रकला कालोनी में घुसने से मना कर दिया है। जब चौकीदार से इस बारे में जानकारी ली गयी तो उनका कहना है काॅलानी वालों ने मना किया है। शेर गढी में उसी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुमित  मिश्रा के साथ जनसम्पर्क करने के लिए पहुंचे सांसद राजेन्द्र अग्रवाल से इस बारे में शिकायत की गयी तो उनका कहना था निकाय चुनाव में कही भी किसी को जनसम्पर्क करने के लिए रोक नहीं है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts