अतुल प्रधान ने बीजेपी  के नेताओं को भू-माफिया कहा

सपाइयों ने जिला मुख्यालय का किया घेराव कर  समस्याओं के समाधान की मांग की

मेरठ। नगर व देहात की जन समस्याओं के समाधान के लिए समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय का घेराव किया। कुटी चौराहे से पदयात्रा करते हुए कार्यकर्ता डीएम ऑफिस के अंदर घुस गए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को समस्या से अवगत कराने के बाद ज्ञापन सौंपा और 15 दिन का अल्टीमेटम दिया। इस दौरान समाजवादी पार्टी से सरधना विधायक अतुल प्रधान ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भू माफिया कहते हुए उनके द्वारा अर्जित संपत्ति की जांच की मांग की।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह व सरधना विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में जीते हुए 13 पार्षद और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कुटी चौराहे से लेकर डीएम ऑफिस तक पद यात्रा की। इस यात्रा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आरएलडी कार्यकर्ता भी शामिल रहे। जयवीर सिंह का कहना है कि मेरठ में आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है। इन्हीं वजहों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में समस्या होती है।

शहर में जलभराव की समस्या को बताया

कहा कि शहर में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या होती है। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि नगर निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। अब समाजवादी पार्टी हर 15 दिन में जिला मुख्यालय का घेराव करेगी।

पार्टी के कार्यकर्ताओं की यह हैं मांगें-

संविधान के नीति निर्देशक सिद्धांतों की भावनाओं के अनुकूल समूची शिक्षण व्यवस्था निशुल्क व अनिवार्य होनी चाहिए।शहर में गोदाम कंपलेक्स का निर्माण किया जा रहा है। इसी प्रकार हर मोहल्ले में डिस्पेंसरी के लिए छोटा भवन होना चाहिए।नवीन मंडी में मीथेन गैस का प्लांट होना चाहिए। क्योंकि नवीन मंडी के अंदर फल व सब्जी मंडी में प्रतिदिन लाखों टन खराब वनस्पति व कूड़ा निकलता है।शहर के निचले भागों के मैदान में बरसात में जलभराव हो जाता है जिसे पंप कर बाहर निकालते हैं वहां वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगना चाहिए।आवारा पशुओं को कांजी हॉउस ले जाकर शुल्क पशुओं के मालिक से वसूला जाना चाहिए। इसी के साथ शहर में कुत्तों और बंदरों का आतंक जारी है। जिस पर लगाम लगनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts