प्रो. सुधा रानी सिंह को मिला इंटरनेशनल अवॉर्ड  ऑफ ऑनर   फॉर इनोवेटिव प्रोफैसर ऑफ़ द  ईयर,- 2023                       

  मेरठ।  शिक्षा के क्षेत्र में  अथक प्रयास एवं उल्लेखनीय योगदान देने के लिए  शिक्षा  क्षेत्र की अग्रणी  एवं ख्यातिलब्ध  एजुकेसिओ वर्ल्ड  द्वारा प्रो सुधा रानी सिंह, डी लिट्,  हिंदी विभागाध्यक्ष, शहीद मंगल पांडे  गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, माधवपुरम  को इंटरनेशनल अवॉर्ड  ऑफ ऑनर   फॉर इनोवेटिव प्रोफैसर ऑफ़ द  ईयर,- 2023   से  सम्मानित किया गया।



  प्रो सिंह को यह प्रतिष्ठित सम्मान  नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय  कार्यक्रम "एशिया स्टार रेटिंग अवॉर्ड्स एवं थर्ड वर्चुअल एशियन एजुकेशन सम्मिट-  2023" के  सुअवसर पर प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  सुश्री  रानिया लांपाउ,‌ शिक्षा   मंत्रालय, ग्रीस (यूनान) समेत  डॉ  आलोक कुमार गुप्ता,  असिस्टेंट डायरेक्टर  (एकेडमिक) एनआईओएस, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार,और डॉ  संदीप मारवाह,  चांसलर, ए ए एफ टी विश्वविद्यालय और यूएसए, नाइजीरिया, यूएई, इंडोनेशिय, आदि कई  देशों के सम्मानित विशिष्ट अतिथि शामिल रहे। प्रो  सिंह   की  इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो (डॉ)अंजू सिंह, प्रो भारती दीक्षित, प्रो  अनीता गोस्वामी एवं  डॉ शबीना परवीन समेत समस्त प्राध्यापकों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर  करते हुए बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts