लैंगिक भेदभाव पर खामोशी को विराम दे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
 

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग तथा जेंडर सेन्सेटाईज़ेशन प्रकोष्ठ द्वारा लैंगिक असमानता की समस्या के प्रति जागरूकता हेतु पृथ्वी सिंह सुभारती जूनियर हाईस्कूल डुंगरावली मेरठ में प्रसार शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत  लैंगिक भेदभाव पर खामोशी को विराम दे विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया |

 

आयोजन की सफलता हेतु सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के.थपलियाल तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने शुभकामनाएं  दी |

 

शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. डॉ. संदीप कुमार ने नुक्कड़ नाटक में सम्मिलित सभी विधार्थियों की सराहना की और उन्हें  अभिप्रेरित किया |शिक्षा  विभाग के विद्यार्थियों   के द्वारा लैंगिक असमानता से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया |

 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं शिक्षा निदेशक डॉ. आर.बी.एस. पुष्कर तथा पृथ्वी सिंह सुभारती जूनियर हाईस्कूल, डूंगरावली  के  प्रधानाचार्य  श्री रमेशचंद भी उपस्थित रहे |

 

निदेशक डॉ. आर.बी.एस. पुष्कर ने अपने वक्तव्य में कहा कि ग्रामवासियों को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक करने के लिए शिक्षण संस्थानों द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहने चाहिए|

 

स्कूल के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि नाटक के जरिये सभी को जानकारी मिली कि पिता की संपत्ति में अब पुत्रियों का भी अधिकार है |

 

आयोजन के अंत में शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ. अनोज राज ने स्कूल के प्रधानाचार्य और निदेशक तथा सभी ग्रामवासियों व विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया | इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग के डॉ. शालिनी तिवारी और रेशू रानी के द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम में डॉ. रागिनी श्रीवास्तव,  राहुल कुमार तथा कुसुम से साथ स्कूल के  सभी शिक्षक व विद्यार्थी  उपस्थित रहे | 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एम. एड. द्वितीय वर्ष, बी. एल. एड. प्रथम तथा तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों  ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया|

No comments:

Post a Comment

Popular Posts