पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन

मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
लखनऊ।
पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का आज सुबह मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। शारदा प्रताप के निधन की सूचना से उनके समर्थकों और सरोजनी नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनी नगर क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। वहीं, उनके निधन पर लखनऊ के भाजपा नेताओं समेत सरोजनीनगर के वर्तमान विधायक राजेश्वर सिंह ने शोक जताया है।
बता दें कि पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनी नगर से लगातार 3 बार विधायक और एक बार मंत्री रह चुके थे। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वहीं, आज सुबह मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया। शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनी नगर के रहीम नगर पडियाना गांव के निवासी थे। उनकी मौत से उनके गांव में शोक का माहौल है। उनके निधन पर लखनऊ के भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। वहीं, सरोजनीनगर से वर्तमान विधायक राजेश्वर सिंह ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts