राइस मिल की इमारत का बरामदा गिरा, 4 की मौत
22 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालाकरनाल (एजेंसी)।
करनाल के तरावड़ी में सुबह करीब साढ़े 3.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां तीन मंजिला शिव शक्ति इंटरप्राइजेज ग्लोबल राइस मिल का बरामदा गिर गया। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 22 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
सूचना मिलने पर निरीक्षक संदीप प्रबन्धक थाना तरावड़ी, फायर ब्रिबेड, डायल 112, एंबुलेंस व अन्य पुलिस बल मौका पर पहुंचे और मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। जिसमें से करीब 22 मजदूरों को बाहर निकाला गया।
मौके पर नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर व पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी, डीसी करनाल, पुलिस अधीक्षक करनाल, एसडीएम करनाल, डीएसपी व अन्य अधिकारी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


No comments:
Post a Comment