सरकारी आवास में मृत मिले एसडीएम वीर बहादुर यादव

गाजीपुर (विनीत वत्स)। जिले के कासिमाबाद में एसडीएम पद पर तैनात वीर बहादुर यादव की मंगलवार को परिस्थितियों में मौत हो गई।
सुबह कर्मचारियों ने उन्हें आवाज दी तो उनका कमरा नहीं खुला जिसपर आला अधिकारियों को सूचना दी गई। उसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो एसडीएम अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे। इस समय मौके पर डीएम गाजीपुर आर्यका अखौरी, एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
सरकारी आवास में रहने वाले एडीएम कासिमाबाद वीर बहादुर यादव सुबह जब काफी देर तक नहीं उठे तो उनके अर्दली ने आवाज दी। इसपर शंका हुई तो आला अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारीयों के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया। दरवाजा खोला गया तो एसडीएम कासिमाबाद संदिग्ध हाल में बेड पर पड़े हुए थे।
पुलिस के साथ पहुंचे डॉक्टर्स ने चेक किया तो वो मर चुके थे। एसीपी ओमवीर सिंह ने पूरे कमरे की जांच की और फरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन का निर्देश दिया। जिसके बाद महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए हैं।
एसडीएम मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं। उनका परिवार लखनऊ में रहता है। वह अकेले ही कासिमाबाद तहसील में सरकारी आवास में रहते थे। सोमवार रात भी वह घर में अकेले ही थे। बाहर स्टाफ ड्यूटी पर था।
एसडीएम के अर्दली के मुताबिक, रात में 9 बजे बहादुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में निकाय चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च किया था। रात 11 बजे उन्होंने डीएम के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इसके बाद रात साढ़े 11 बजे खाना खाया। कुछ देर टहलने के बाद वो कमरे में सोने चले गए थे। सुबह कमरे से उनका शव मिला। उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक लग रही थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts