कायस्थ बढ्ढा गांव के फ्लोर मिल में पकडी गयी बिजली की चोरी
मेरठ। पुलिस प्रवर्तन दल मेरठ देहात की टीम द्वारा आकस्मिक चैकिंग की गयी जिसमें एक फ्लोर मिल संयोजन पर विद्युत चोरी पकड़ी गयी।
प्रभारी निरीक्षक सुमन, प्रवर्तन दल मेरठ देहात, विरेन्द्र सिंह, अवर अभियन्ता प्रवर्तन दल मेरठ देहात, राम शरण मुख्य आरक्षी प्रवर्तन दल मेरठ देहात, प्रवीण कुमार मुख्य आरक्षी प्रवर्तन दल मेरठ देहात, दीपक सिंह मुख्य आरक्षी प्रवर्तन दल मेरठ देहात एवं इरशाद अली मुख्य आरक्षी प्रवर्तन दल मेरठ देहात द्वारा ग्राम कायस्थ बढ्ढा थाना भावनपुर के अब्दुल क्यूम पुत्र महबूब का परिसर/फ्लोर मिल चैक किया गया जिसमें उपभोक्ता द्वारा स्वीकृत संयोजन के मीटर की आई0सी0 केबिल के अतिरिक्त पास खड़े एलटी पोल पर लगे एबीसी बॉक्स से 03 कोर काले रंग की केबिल से विद्युत चोरी करते पाया गया। उपरोक्त फ्लोर मिल संयोजन पर विद्युत चोरी की धारा-135 के अन्तर्गत एफ0आई0आर0 थाना एन्टी पावर थेफ्ट मेरठ में दर्ज करायी गयी है।
इस सम्बन्ध में मंजू शुक्ला(पुलिस उपाधिक्षक) प0वि0वि0नि0लि0,ने बताया कि प्रबन्ध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0, पुलिस महानिदेशक सतर्कता शक्ति भवन लखनऊ, द्वारा हाई लॉस फीडरों की हानियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है जिससे कि विद्युत चोरी पर अंकुश लगाया जा सके।


No comments:
Post a Comment