मुजफ्फरनगर के विद्युत भण्डार केन्द्र में आग लगने से पांच करोड का माल जलकर हुआ राख 

 दमकल की गाडियों ने  किसी तरह आग पर घंटों की मशक्कत के  बाद आग पर काबू पाया 

मेरठ।  बुधवार को मुजफ्फरनगर के सुजडू विद्युत उप केन्द्र से निकली चिंगारी के कारण पास के विद्युत भंडारी केन्द्र  में भयंकर आग लग गयी । जिसके कारण वहां रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एमडी पीवीवीएनएल , जिलाधिकारी मुजफ्फर नगर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। किसी तरह घंटों की मशक्कत दमकल की गाडियों ने आग पर काबू पाया। आग के कारण पांच करोड का नुकसान बताया जा रहा है। 

 यह हादसा बुधवार सुबह पांच बजे का है। जनपद मुजफ्फरनगर में तेज हवा और आंधी के कारण सुजडू विद्युत उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 केवी कोल्ड स्टोरेज पोषक एवं इण्डस्ट्रीयल पोषक अपने सम्बन्धित 33 के0वी0 पोषक के साथ तेज आवाज करके ब्रेकडाउन में आ गये। सुजडू विद्युत उपकेन्द्र में उक्त 11 केवी पोषक पर ब्रेकडाउन के समय तेज चिंगारी के साथ स्पार्क हुआ। इस विद्युत स्पार्क के साथ ब्रेकडाउन की घटना, समीप के विद्युत भण्डार केन्द्र मुजफ्फरनगर में स्थापित सी0सी टी0वी0 कैमरे पर भी रिकार्ड हुयी। विद्युत स्पार्क के साथ जिस 11 के0वी0 पोषक में ब्रेकडाउन हुआ, उससे सम्बन्धित डबल पोल के पास प्रज्वलनशील सामग्री में आग लग गयी, जिससे तेज हवा के कारण यह आग भण्डार केन्द्र में रखी हुयी अन्य सामग्री में भी फैल गयी। विद्युत भण्डार केन्द्र के कर्मचारियों की तत्परता से प्रातः 5ः15 बजे फायर स्टेशन को दुर्घटना के बारे में सूचित किया गया, जिससे घटनास्थल पर अग्निशमन वाहन पहुँच गये और लगभग प्रातः 6ः00 बजे आग फैलने पर काबू पा लिया गया जिसके उपरान्त आग की जद में आई सामग्री को बुझा दिया गया।भण्डार सामग्री में मुख्यतः विधा परिवर्तक, पुरानी रिले, वी0सी0बी0, वीजल एवं रेबिट कण्डक्टर, 11 केवी केबिल, 33 केवी केबिल, एल0टी0 मीटरिंग क्यूबिकल, एल0टी0 केबिल आदि सामग्री क्षतिग्रस्त हुयी, साथ ही साथ स्टील स्क्रैप भी आग के दायरे में आ गया। भण्डार केन्द्र पर लगी आग पर काबू पाने के पश्चात् जे0सी0बी0 की मद्द से जली हुयी क्षतिग्रस्त सामग्री के नीचे किसी भी प्रकार की शेष बची आग की सम्भावना को समाप्त करने के लिए, जे0सी0बी0 की मद्द से सामग्री को पलटकर, भण्डार केन्द्र के यार्ड पर स्थापित ट्यूवेल के माध्यम से जल-भराव कर दिया गया।

अग्निकांड दुर्घटना की सूचना पाते ही  चैत्रा वी. प्रबन्ध निदेशक, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 एवं  अरविंद मल्लप्पा बंगारी जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा तत्काल घटना स्थल का जायजा लिया और सुरक्षित बची सामग्री के भण्डारण की वैकल्पिक व्यवस्था और किसी प्रकार की विद्युत आपूर्ति के आपातकाल व्यवधान से निपटने के लिए, सामग्री की व्यवस्था, पूरी तत्परता के साथ किये जाने के निर्देश दिये गये। 

सुजडू उपकेन्द्र के कर्मचारियों द्वारा सम्बन्धित व्यवधान में आये पोषक की मरम्मत का कार्य आग बुझाने के बाद तत्काल आरम्भ कर दिया गया। व्यवधान में आये सम्बन्धित ब्रेकडाउन 11 केवी पोषक के मरम्मत का कार्य पूरी लाईन की पेट्रोलिंग के उपरान्त, सांय काल से उपकेन्द्र से पोषित मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति तत्परता के साथ सुचारू कर दी गयी है।

अग्निकांड के कारण क्षतिग्रस्त हुयी सामग्री का प्रथम दृष्टया लगभग 5 करोड़ मूल्य का आंकलन किया गया है। बीमा कम्पनी और विद्युत सुरक्षा निदेशालय के अधिकारियों को अग्निकांड की सूचना उनके स्तर से अग्रेतर कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गयी है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts