त्यौहारों को देखते हुए शहर में निकाला गया फ्लैग रूट मार्च 
मेरठ 
आगामी त्यौहारो पर शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आज एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी नचिकेता झा, आयुक्त सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी दीपक मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी पीयूष कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्वत एवं प्रशासनिक अधिकारियो में ज्वाईंट मजिस्ट्रेट जागृति अवस्थी द्वारा बडी संख्या में सुरक्षा बलो के साथ रूट मार्च निकाला गया। भारी सुरक्षा बल के साथ रूट मार्च बेगमपुल से होते हुये सोतीगंज, जलीकोठी, खैरनगर, सुभाष बाजार, कोतवाली, लिसाडी गेट चौपला, गोलाकुंआ, हापुड अड्डा पर किया गया। रूट मार्च के दौरान जगह-जगह आम लोगो ने आश्वासन दिया कि जनपद में अमन चैन कायम रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts