आप ने जारी की 11 प्रत्याशियों की लिस्ट

वार्ड 81 से सना और 9 से सोनिया का टिकट फाइनल

मेरठ। आम आदमी पार्टी ने 90 में से 11 पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है। सबसे पहले आप ने ही मेयर पर अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अब पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट भी आप ने ही सबसे पहले जारी की है। पार्टी ने मेयर पद के लिए समाजसेवी ऋचा सिंह को मैदान में उतारा है। पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि आम आदमी पार्टी यूपी में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। हमारा नारा वाटर टैक्स माफ, हाउस टैक्स हाफ है उसी पर हम चुनाव में उतरेंगे।

वार्ड 18 सरायकाजी जगदीश कुमार, वार्ड 62 इंदिरा नगर गीता वर्मा, वार्ड 47 शाहपीर गेट चांद खान, वार्ड 55 फतेहउल्लापुर मतलुबन, वार्ड 15 मुल्तान नगर संजीव चितौडिया, वार्ड 81 तारापुरी सना परवीन, वार्ड 28 रिठानी कमल सिंह गौतम, वार्ड 87 जाकिर हुसैन कालोनी दक्षिणी फुरकान सैफी, वार्ड न कासमपुर सोनिया, वार्ड 40 जटौली गीता राठी और वार्ड नंबर 2 मलियाना से पार्टी ने अलका को टिकट दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी बृहस्पतिवार तक अपने सारे कैंडिडेट घोषित कर देगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts