21 अप्रैल को 25 हजार श्रद्धालु बनेंगे सहभागी, जोरों से चल रहीं तैयारियां

धूमधाम से निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

मेरठ।  भगवान परशुराम की 32वीं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा का आयोजन 21 अप्रैल से किया जाएगा। बड़ी बात यह है कि इस बार आयोजन में 20 से 25 हजार श्रद्धालु भाग लेंगे। शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

शोभायात्रा के प्रभारी राकेश जैन ने बताया कि शोभायात्रा में पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आकर श्रृद्धालु भाग लेंगे। श्रद्धालु कलश यात्रा में भी हिस्सा लेंगे। 22 अप्रैल को प्रसाद वितरण होगा। शाम को यात्रा का समापन होगा। आयोजन कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बताया 32 साल से लगातार मेरठ में भगवान परशुराम की शोभायात्रा का आयोजन हो रहा है।

आयोजन समिति ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए नृत्य कलाकार, भगवान परशुराम की झांकी होगी। रथों पर भगवान के डोले सजेंगे। राम दरबार, भगवान परशुराम का डोला, हनुमान जी, माता शेरोंवाली का डोला रहेगा। हर डोले के आगे बैंड बाजा होगा। नृत्य करते हुए कलाकार होंगे। साथ ही भक्तों पर इत्र वर्षा की जाएगी।

प्रदेश के सभी जिलों से पहुंचेंगे श्रद्धालु कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से श्रद्धालु शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे। और शोभा यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। इस दौरान उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के समापन के दौरान सभी श्रद्धालु प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts