गठबंधन ने हापुड़ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद पर आदेश गुड्डू की भाभी को प्रत्याशी किया घोषित
हापुड़। जनपद में नगर निकाय चुनाव का जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे ही पार्टीयों ने प्रत्याशियों की घोषणा भी शुरू हो गई है।
बुधवार को उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव निजाम चौधरी ने रॉयल पैलेस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोक दल के हापुड़ जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक दल द्वारा हापुड़ नगर पालिका परिषद की चेयरमैन पद की सीट आजाद समाज पार्टी के खाते में गई है। वही आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव निजाम चौधरी ने संयुक्त गठबंधन से हापुड़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर आदेश गुड्डू की भाभी पूजा को संयुक्त गठबंधन प्रत्याशी घोषित कर समाजवादी पार्टी के लोकल पदाधिकारियों पर आजाद समाज पार्टी को बरगलाने का आरोप लगाया है क्योंकि हमारा पूरा उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में सपा,राष्ट्रीय लोक दल व आजाद समाज पार्टी का संयुक्त गठबंधन है यह हापुड़ नगर पालिका की सीट आजाद समाज पार्टी के हिस्से में आई है जनपद हापुड़ के चारों निकायों के लिए 11 मई को चुनाव होंगे जबकि 13 मई को परिणाम घोषित होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान आदेश गुड्डू ने कहा कि टक्कर तो अब खत्म हो जाएगी। वही पत्रकारो द्वारा आदेश गुड्डू पर बसपा छोड़ने का कारण जाना तो उन्होंने बसपा पर धनबल का आरोप लगाते हुए ना टिकट देने की बात कही क्योंकि बसपा में सिर्फ धन बल के आधार पर टिकट पाकर लोग चुनाव लड़कर हार कर चले जाते हैं जो जमीनी स्तर पर कार्य करता है उसे बसपा टिकट नहीं देती इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के मेरठ मंडल अध्यक्ष तालिबा चौधरी,हापुड़ जिला सुशील कुमार एडवोकेट के साथ-साथ आदेश कुमार गुड्डू के समर्थक बबली केन, एडवोकेट दिनेश कुमार, योगेंद्र धनोरा वाले, हितेश मोदी व भीम आर्मी जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment