पुलिस की कड़ी निगरानी में हो रहा नामांकन,अध्यक्ष पद के 11,सभासद पद के 14 खरीदे फॉर्म
पिलखुवा:- नगर निकाय चुनाव नामांकन के तीसरे दिन पालिका अध्यक्ष पद के 11,सभासद पद के 14 फॉर्म खरीदे गए। वही तीन सभासदों ने अपना नामांकन फॉर्म भी जमा किया।
उपजिलाधिकारी संतोष उपाध्याय ने बताया कि नगर पालिका परिषद पिलखुवा के प्रांगण में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से की जा रही है। इसी क्रम बुधवार के दिन पालिका अध्यक्ष पद हेतु 11 फॉर्म,सभासद पद हेतु 14 फॉर्म खरीदे गए। उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त तीन सभासदों ने अपने फॉर्म भर कर जमा किये है। वही नामांकन स्थल के आस पास भारी पुलिस बल तैनात है,राष्ट्रीय राजमार्ग -9 दहपा की पुलिया से शैलश फॉर्म गेट तक हापुड़ से दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता बंद है सड़क पर पुलिस बैरियर लगे हुए है। और नामाकंन करने के लिए जाते समय आवेदकों के फोन बाहर ही जमा कराए जा रहे है। अब तक तीन दिनों में अध्यक्ष पद के कुल 31 और सभासद के कुल 129 फॉर्म खरीदे गए


No comments:
Post a Comment