ईद को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व एसएसपी ने गणमान्य व्यक्तियों के साथ की बैठक
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने समस्त जनपद वासियो को दी ईद की मुबारकबाद
मेरठ I बुधवार को ईदगाह देहली रोड पर जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में ईद को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में धर्म गुरुओं एवं प्रबुद्ध जनो द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये तथा स्थानीय स्तर पर त्योहारों के दृष्टिगत संभावित समस्याओं से अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि ईद को शांतिपूर्ण, सकुशल संपन्न कराना हम सभी का दायित्व है। बैठक में उपस्थित समस्त प्रबुद्धजनो से भी अपने स्तर पर लोगो को जागरूक करने की अपील करते हुये इस संबंध में कोई भी समस्या होने पर तुरंत अवगत कराने के लिए कहा गया। बैठक में प्रबुद्धजनो द्वारा जनपद में प्रकाश की व्यवस्था, सड़क, साफ-सफाई, पेयजल, ट्रैफिक व्यवस्था से संबंधित समस्याओ से अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त व्यवस्था को सुचारू एवं ससमय संपन्न कराना सुनिश्चित करे।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगा तथा पूर्व की भांति सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने समस्त जनपद वासियों से शांतिपूर्ण सद्भाव तरीके से ईद मनाये जाने की अपील करते हुये ईद की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी नगर दिवाकर सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, शहर काजी सहित अलग-अलग क्षेत्रों से आये हुये धर्म गुरू एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment