जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक
अधिकारी भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को लें गम्भीरता से-जिलाधिकारी
मेरठ। पूर्व सैनिकों एवं शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवॅ पुनर्वास कार्यालय मेरठ के मीटिंग हॉल मेंं जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों की जमीन से जुड़ी समस्याएं और उससे लेकर उत्पन्न हुए विवाद, आपसी रंजिश इत्यादि पर सुनवाई की गई। इसके अलावा पुलिस शिकायतों और अन्य समस्याओं पर सुनवाई हुई।
जिलाधिकारी ने प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं निर्धारित समय में सुलझाई जाये और ज्यादा समय तक लंबित ना रहे, अधिकारी भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से ले। खासकर वो सैनिक जो सेवा में है और कुछ समय के लिए छुट्टी पर आते है। शहीदों के नाम पर सड़क, द्वार तथा प्रतिमा के बारे में अवगत कराया। सडक के बारे में अवगत कराया गया कि कुछ सडक के नाम शहीदो के नाम पर कर दिये गये है और बाकी को भी कर दिया जायेगा। द्वार और प्रतिमा के बारे में बताया कि इसके लिए कोई बजट प्राप्त नहीं होता है फिर भी जो भी प्रयास सम्भव होगा किया जायेगा।
बिग्रेडियर रणबीर सिंह, वीर चक्र ने जिलाधिकारी महोदय का धन्यवाद किया तथा भूतपूर्व सैनिकों को बताया कि प्रशासन उनकी समस्याओं का समय रहते निदान करायेगा।
इस अवसर पर कर्नल वेटर्नस, यू0पी0 सब एरिया के प्रतिनिधि ब्रिगेडियर रणवीर सिंह, वाईस चेयरमैन जिला सैनिक बन्धु कमेटी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टन (आई0एन0) राकेश शुक्ला (अ0प्रा0), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण व क्षेत्राधिकारी मेरठ अरविन्द चौरसिया उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment