स्पोर्ट्स फैक्ट्री में लगी आग, करोड़ों का नुकसान
- 7 घंटे बाद भी बुझ नहीं सकी, 12 दमकल की गाड़ियां मौजूदआसपास के मकानों में आई दरार
मेरठ।
कंकरखेड़ा के रोहटा रोड जवाहर नगर कॉलोनी में मंगलवार देर रात मार्शल स्पोर्ट्स फैक्ट्री के तीन गोदामों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि तीनों गोदाम का पूरा सामान जल गया। करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
सूचना पर कंकरखेड़ा थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। देर रात से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 7 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है। लेकिन, माल ज्यादा होने के कारण आग नहीं बुझ रही। फैक्ट्री के अंदर खड़ा छोटा हाथी भी जलकर राख हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, मुरारी के बेटे गोल्ड की जवाहर नगर में मार्शल स्पोर्ट्स की फैक्ट्री है। यहां पर स्पोर्ट्स के सभी सामान तैयार किए जाते हैं। क्रिकेट बैट टेनिस ब्लैक बनाने का कार्य किया जाता है। देर रात लगभग 12 बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट के कारण एक गोदाम में आग लगी, जो कुछ देर में दूसरे गोदामों तक भी पहुंच गई।
आग लगने से जवाहर नगर में हड़कंप मच गया। आसपास में रह रहे लोग घरों से बाहर निकलकर आ गए। मौके पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलवाया। एक के बाद एक 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
फैक्ट्री मालिक का कहना है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस फैक्ट्री में स्पोर्ट्स से जुड़े सामान रखे थे। आग में सब कुछ जलकर नष्ट हो गया है। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।


No comments:
Post a Comment