पूर्व प्रधान के पूर्व की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत 

परीक्षितगढ़ । परीक्षितगढ़  के थाना क्षेत्र के ग्राम आलमगीर पुर बढला के पूर्व प्रधान के 17 वर्षीय पुत्र की जंगल में गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई बाद में परिजनों ने उसके शव को मेरठ पहुंचाया जहां से मीमो आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है !

पूर्व प्रधान दर्शन सिंह का छोटा बेटा अनमोल नगर में ही एक स्कूल में कक्षा 10 में पड़ता है सोमवार को अपने चार अन्य साथियों मोहित .पवन .मनदीप. निवासी गण आलमगीरपुर बढला वंश निवासी गांव खटकी के साथ  जो बीएससी का छात्र है उसका प्रेक्टिकल दिलाने माछरा गया था एस ओ पंकज सिंह ने बताया कि अनमोल अपने साथियों से हटकर यह कहते हुए गन्ने के खेत में घुस गया कि पहले तो वह बच गया था अब अपनी जान लेने जा रहा है इसके बाद उसने तमंचे से गोली मार ली इससे घबरा युवकों ने अपने परिजनों को सूचना दी परिजनों ने इसकी सूचना पूर्व प्रधान दर्शन सिंह को दी जिसके बाद सभी लोग अनमोल को मेरठ ले गए जहां से थाने को मीमो भेजा गया तो पुलिस मेरठ के लिए  रवाना हुई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा एस ओ पंकज सिंह ने बताया कि अनमोल के शरीर की एस एस एल टीम से जांच कराई गई है जिसमें गोली खुद मारने के बाद बारूद का पता चल जाता है वही सभी चारों युवकों से अलग-अलग बात की गई जो एक ही बात कह रहे हैं एस ओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है बाकी तहरीर आने के बाद जांच कर कार्यवाही की जाएगी

No comments:

Post a Comment

Popular Posts