बच्चों को दी गुड टच और बैड टच की जानकारी

मेरठ। जनहित फाउन्डेशन/चाइल्डलाइन मेरठ द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कमालपुर,  में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे जनहित फाउन्डेशन की निदेशिका अनिता राणा  उपस्थित रही उनके द्वारा स्कूल मे उपस्थित सभी छात्र-छात्राओ को 1098 के विषय मे विस्तार पूर्वक बताया गया। 

उन्होने बताया कि यदि आपको कही भी कोई बच्चा मुसीबत मे दिखे तो तुरन्त किसी चाचा या भैया के फोन से 109़8 डॉयल करके बालक की मदद करा सकते है चाइल्डलाइन 24 घंटे चलने वाली मुफ्त आपातकालीन राष्ट्रीय फोन सेवा है जिसका लाभ कोई भी बच्चा 1098 पर फोन करके ले सकता है। अनिता राणा द्वारा गुड-टच एंव बैड टच के विषय मे जानकरी दी और चुप्पी तोडो खुलकर बोलो जैसे नारे लगवाये गये। चाइल्डलाइन द्वारा स्कूल मे 30 बच्चो का बाल समूह भी बनाया गया। बाल विवाह की जानकारी होने पर भी 1098 पर सूचना दे सकते है। चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर अजय कुमार ने बच्चो को बाल श्रम,बाल तस्करी के संबंध में जानकारी दी।  इस कार्यक्रम मे स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमति मंजू लता भी उपस्थित रही उनके द्वारा स्कूल के बच्चो को बताया गया की आप इस नंबर का इस्तेमाल करेगे और किसी जरूरतमंद बालक की मदद करायेगे। कार्यक्रम मे स्कूल की अध्यापिका सरिता, नर्गिस, इसरत जहां, सुनिति, पूनम त्यागी व नेहा का और चाइल्ड लाइन टीम से रेविका का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts