नगर निकाय चुनाव: चैयरमेन पद के 11 और वार्ड सभासद के खरीदे गए 55 फॉर्म
पिलखुवा:- नगर निकाय चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया सोमवार के दिन से शुरू हो गई है और यह प्रक्रिया 24 अप्रैल तक होगी। इसी क्रम में नामांकन के पहले दिन नगर पालिक परिषद पिलखुवा के प्रांगण में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चैयरमेन पद हेतु 11 व वार्ड सभासद पद हेतु 55 फॉर्म खरीदे गए।
उप जिलाधिकारी संतोष उपाध्याय ने बताया कि चेयरमैन पद के लिए प्रवीण प्रताप राधे व उनके दो पुत्र शिखर प्रताप व आकाश प्रताप,रविंद्र सिंह,बिट्टू तोमर,संजीव शर्मा,दीपक कुमार,प्रवीण मित्तल, अशोक शर्मा तथा कल्पना सैनी ने दो फार्म खरीदे। वहीं वार्ड नंबर एक से पांच तक 8,वार्ड 6 से 10 तक 14,वार्ड 11 से 15 तक 16,वार्ड 16 से 20 तक 8 तथा वार्ड 21 से 25 के लिए 9 फार्म खरीदे गए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वही दहपा पुलिया व इस्लाम नगर तक एक मार्ग ही खुला रहा। बिना कार्य किसी को नगर पालिका परिसर में आने नहीं दिया गया। सभी लोगों से मोबाइल बाहर ही रखवा लिए गए।


No comments:
Post a Comment