झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन

- चेन्नई में चल रहा था इलाज
रांची (एजेंसी)।
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का गुरुवार निधन हो गया। चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 2020 में उन्हें कोरोना हुआ था। इंफेक्शन इतना बढ़ गया था कि उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट करना पड़ा था। उसके बाद से वो बीमार चल रहे थे। वे गिरिडीह के डुमरी से विधायक थे। 14 मार्च को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। घबराहट और बेचैनी के बाद उनको पास के ही एचइसी-पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के सम्मान में दो दिनों का राजकीय शोक मनाया जाएगा। आज यानी छह अप्रैल से सात अप्रैल तक राजकीय शोक होगा। इस दौरान सभी भवनों जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाते हैं, पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts